वाराणसी, मार्च 1 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। खाड़ी देशों से वाराणसी आने वाले विमानों के संचालन पर इजरायल-ईरान युद्ध का खासा असर पड़ा है। शनिवार को वाराणसी से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे 330 यात्री शारजाह नहीं जा पाए। शाम को जाने वाली फ्लाइट के यात्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे, जिन्हें घर भेज दिया गया। जबकि रात को जाने वाले विमान के यात्रियों को दिन में ही मोबाइल पर मेसेज के माध्यम से निरस्तीकरण की सूचना दे दी गई थी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह 10.30 बजे आईएक्स-185 विमान पहुंचा। इसमें 158 यात्री सवार थे। यह विमान घंटे भर बाद वापसी में बेंगलुरु जाता। लिहाजा, इसे बेंगलुरु रवाना किया गया। बेंगलुरु से वापस आकर रात 10.40 बजे यह विमान आईएक्स-186 बनकर शारजाह जाता। इस उड़ान को कैंसिल कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.