धनबाद, मार्च 22 -- नया बाजार स्थित रमजान मंजिल शिया मस्जिद में शनिवार को ईद की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिया मोमिन मौजूद रहे। इस दौरान शिया मोमिनीन ने अपने बाजू पर काला पट्टा बांधकर विरोध दर्ज किया। अमेरिका व इजरायल के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने दुनिया में हो रहे जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और इंसाफ की मांग की। नमाज की इमामत इमाम-ए-जुमा मौलाना सैयद जैगम अब्बास रिजवी ने की। उन्होंने खुतबे भी पेश किया। अपने खुतबे में मौलाना रिजवी ने ईरान, अमेरिका और इजरायल से जुड़े हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी तरह का हमला इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने खासतौर पर ईरान की कामयाबी और भारत में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।इस मौके पर मंज़र अली, सैयद मेहंदी इमाम, फिरोज, सैयद सादिक रज़ा, फरहत रज़ा,...