नई दिल्ली, फरवरी 28 -- अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव अब खूनी संघर्ष में बदल गया है। तेहरान पर हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार करते हुए मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिकी बेस और इजरायल को निशाना बनाया है। दुनिया भर में शांति वार्ता करवाने वाले ज्यादातर देश इस युद्ध में उलझे हुए हैं। ऐसे में इंडोनेशिया ने इस युद्ध को समाप्त करवाने के लिए शांति वार्ता करवाने का प्रस्ताव दिया है। इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत करवाने के लिए तैयार हैं। इंडोनेशियाई विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "अमेरिका और ईरान के बीच जारी वार्ता के विफल होने का इंडोनेशिया को गहरा अफसोस है। इस बातचीत के विफल होने की वजह से ही मध्य-पूर्व में सैन्य तनाव बढ़ गया है...