इजराइल भेजे माल में फर्जीवाड़ा कर कारोबारी से 54 लाख की ठगी, मुकदमें के आदेश
सहारनपुर, मई 9 -- सहारनपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में लकड़ी कारोबारी के साथ करीब 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी और माल गबन करने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर अदालत ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश देहात कोतवाली पुलिस को दिए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ शर्मा ने बताया कि वादी अरशद का देहात कोतवाली क्षेत्र में लकड़ी का कारोबार करते हैं। उनकी आरएसके इंडस्ट्री के नाम से कंपनी है। अरशद लकड़ी से बने विभिन्न आइटम तैयार कर देश के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात करते हैं। आरोप है कि नई दिल्ली स्थित एक कंपनी के संचालक, इजरायल निवासी एक व्यक्ति तथा गौतमबुद्धनगर की कंपनी संचालित करने वाले एक अन्य व्यक्ति ने अरशद से संपर्क किया था। आरोपियों ने कारोबारी को इजरायल में माल सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया और भरोसा दिलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.