इजराइल के तेलअवीब में फंसे जर्रो के मृत्युंजय, परिजन चिंतित
जौनपुर, मार्च 2 -- जौनपुर। ईरान इजरायल युद्ध में सरायख्वाजा क्षेत्र के निवासी जर्रो गांव के मृत्युंजय यादव तेल अबीव में फंसे हुए हैं। युद्ध के कारण उनकी घबराहट बढ़ रही है। जिसके चलते वह भारत वापसी के लिए विकल्प तलाश रहे हैं। वहीं परिवार को मृत्युंजय की सुरक्षित वापसी की चिंता सताने लगी है। बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो का निवासी मेवालाल के 40 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय यादव उर्फ पिंटू कमाने के लिए इजराइल के तेल अवीव में राजगीर श्रमिक का काम कर रहे थे। इसी दौरान युद्ध छिड़ गया जिसमें इराक के हमले में इसराइल के सभी जिलों के सायरन बजने लगे और सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी की सभी अपने सुरक्षित ठिकानों पर रहे। जिसके क्रम में मृत्युंजय भी लगा फंसे हैं। उन्हें मौत का डर सता रहा है वह रो-रो कर भारत देश से सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.