प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज। इजराइल और ईरान में चल रहे युद्ध के समापन और वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए बड़े हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय विशेष अनुष्ठान शुरू हो गया है। शुक्रवार को उत्तर-दक्षिण के ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ बड़े हनुमान मंदिर में अष्टद्रव्य गणपति हवन पूजन की शुरुआत की। बाघम्बरी मंठ के महंत बलवीर गिरि ने बताया कि पांच दिवसीय अनुष्ठान में पहले दो दिन बड़े हनुमान मंदिर, फिर दो दिन मठ बाघंबरी गद्दी और एक दिवसीय नैमिषारण्य सीतापुर में अनुष्ठान होगा। उन्होंने बताया कि हनुमान और गणपति से प्रार्थना की गई है कि कुछ देश अशांति और युद्ध का सामना कर रहे हैं, ऐसे में विश्व में शांति स्थापित हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...