वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका, इजरायल और ईरान में युद्ध का असर पूर्वांचल पर भी पड़ना तय है। लंबे समय से ईरान में ऊहापोह के चलते ड्राई फ्रूट्स, खजूर, केशर समेत अन्य वस्तुओं के दाम पहले ही काफी बढ़े हुए हैं। अब आपूर्ति पर और गहरा असर पड़ेगा। खाड़ी देशों में बनारस समेत आसपास के जिलों से फल, सब्जी, साड़ी, सिल्क फैब्रिक निर्यात होता है। जबकि खाड़ी देशों से खजूर, इत्र, ड्राई फ्रूट्स की आवक होती है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले कुछ समय में ही लड़ाई का असर इन वस्तुओं की कीमतों पर दिखने लगेगा। खाड़ी देशों में पर्यटन प्रभावित होने से बनारस में होटल और रेस्टोरेंट व्यापार भी डगमगाएगा। इतना ही नहीं एक बड़ा असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी दिखेगा। कीमतीं धातुएं पहले से ही आसमान छू रही हैं। ऐसे में युद्ध के प्रभाव से इनका मू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.