देवघर, सितम्बर 14 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी 30 वर्षीया सुलेखा देवी ने थाना में 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिक्र है कि मौजा बसडीहा जमाबंदी संख्या- 66 दाग संख्या- 363, रकवा- 69 डिसमील जमीन जमाबंदी है। प्लॉट को गोतिया के बासु राउत, बादो राउत, मंगरु राउत, दीपन राउत, पिंटू राउत ने गांव के एक व्यक्ति के पास बेच दी। इसकी जानकारी नहीं रहने के कारण उस समय विरोध नहीं कर पाये। जब जमीन पर भोला मंडल, अर्जुन मंडल, रोहित मंडल, रिंकी कुमारी सभी ने काम शुरू कर दी। जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य बंद करने के लिए कहा तो सभी ने मिलकर मारपीट कर दी। आरोपी अर्जुन मंडल ने महिला के साथ जोर-जबरजस्ती की, वहीं दूसरे आरोपी ने महिला को घसीटकर जख्मी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.