गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माह-ए-रमजान के 20 वें रोजा पर शानदार इजतेमाई इफ़्तार का आयोजन मंगलवार को इस्माईलपुर तकिया में किया गया। इसमे शहर के हिन्दू औऱ मुस्लिम भाइयों के साथ व्यापारियों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। इफ्तार का आयोजन इस्माईलपुर तकिया के नौजवान कमेटी द्वारा किया गया। इस दौरान हाजी फ़रज़न्द, शाद, आसिफ खान, कमरे आलम, अब्दुल क़ादिर, कोकब, अनस चौधरी, इसरार अंसारी, मोहम्मद आमिर, आफताब शाही, शन्नू, क़ुतुबुद्दीन खान, परवेज़ अहमद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...