चम्पावत, फरवरी 7 -- लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक के इजड़ा गांव में पेयजल योजना खराब होने के कारण बीते पांच दिनों से पेयजल को हाहाकार मच गया है। ग्रामीणों ने जल पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीण राजू माहरा, प्रकाश चन्द्र, चन्द्रशेखर पंत, कलावती देवी, मुन्नी देवी, माधवी देवी, जानकी देवी आदि ने बताया कि सलना इजड़ा पेयजल योजना में पानी नहीं आने से ग्राम सभा इजड़ा,लोहाश्री,बसौड़ी,चौरा, देगांव के लोगों को ठंड के बीच उन्हें दूर स्थित नौलों-धारों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की सूचना जल संस्थान को दे दी है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल समस्या के समाधान की मांग उठाई है। जल संस्थान बाराकोट के अभियंता प्रशांत वर्मा ने बताया कि जल संस्थान के कर्मचारियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.