इच्छुक युवक-युवतियां कम निवेश में बन सकते भारतनेट उद्यमी
सीवान, मई 26 -- बीएसएनएल, सारण प्रमंडल छपरा के परिचालन प्रमुख रुपेन्द्र पाठक ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए इच्छुक युवक-युवतियां कम निवेश में भारतनेट उद्यमी बन सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एफटीटीएच कनेक्शन उपलब्ध कराने वाले उद्यमियों को राजस्व में 50 प्रतिशत तक हिस्सेदारी के साथ प्रोत्साहन राशि भी देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि चयनित उद्यमियों को तकनीकी प्रशिक्षण व नेटवर्क संचालन की जानकारी दी जाएगी, ताकि वह अपने क्षेत्र में बेहतर इंटरनेट सेवा उपलब्ध करा सके। गांवों में इंटरनेट सुविधा मजबूत होने से ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल भुगतान, टेलीमेडिसिन व छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- 10वीं-12वीं पास युवा 31 मई से पहले भर लें ये फॉर्म, सरकार दे रही हर महीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.