लखनऊ, अप्रैल 4 -- समाधान दिवस पिंक शौचालय से हटाए जाने के बाद नौकरी की गुहार लगाईसमाधान दिवस में नहीं मिली राहत,आर्थिक मदद भी नहीं मिलीमोहनलालगंज, संवाददातामोहनलालगंज तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक बार फिर वही चेहरा, वही पुरानी गुहार लगाती महिला अधिकारियों के सामने पहुंची। गोद में 9 माह का मासूम और वॉकर के सहारे पहुंचा पति अधिकारियों के आगे हाथ जोड़े खड़ा था। वह पत्नी को पिंक शौचालय में सफाई कर्मी पद पर बहाली व आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा था। लेकिन उसे कुछ नहीं मिला और बैंरग वापस लौटना पड़ा। महिला इसके पहले समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर इच्छा मृत्यु तक की गुहार लगा चुकी है।मऊ में रहने वाले दीपक की पत्नी सरिता सीएचसी के पास बने पिंक शौचालय पर सफाई का काम करती थी। पिंक शौचालय पर ताला लटक रहा है। उसे वहां से निक...