रणबिजय सिंह, मार्च 14 -- सुप्रीम कोर्ट द्वारा निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दिए जाने के तीन दिन बाद शनिवार सुबह गाजियाबाद के 32 वर्षीय युवक हरीश राणा को एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया। जहां उन्हें एम्स के कैंसर सेंटर IRCH (इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एम्स प्रशासन ने आंकोएनेस्थीसिया एवं पैलिएटिव केयर के विशेषज्ञ डॉक्टरों के नेतृत्व में आठ से नौ डॉक्टरों की एक कमेटी गठित की है, जिसमें कई अलग-अलग विभागों के डॉक्टर शामिल किए गए हैं। इस कमेटी की देखरेख में हरीश के स्वास्थ्य की देखभाल और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अमल सुनिश्चित किया जाएगा। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि जिस पैलिएटिव केयर वार्ड में हरीश को भर्ती किया गया है, उसमें छह बेड की सुविधा है। इस दौरान डॉक्टरों की कमेटी उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.