इचौली स्टेशन पर चित्रकूट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
हमीरपुर, अप्रैल 16 -- मौदहा, संवाददाता। कोरोना काल में रेलवे द्वारा बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव अब तक पूरी तरह बहाल न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोष बढ़ता जा रहा है। झांसी रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इचौली रेलवे स्टेशन पर जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस के ठहराव को पुन: शुरू कराने की मांग जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक झांसी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रेन का इचौली स्टेशन पर पिछले कई दशकों से नियमित ठहराव था। इस ट्रेन के माध्यम से क्षेत्र के लोग सीधे प्रदेश की राजधानी लखनऊ और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से जुड़े हुए थे। कोविड-19 महामारी के दौरान इस ठहराव को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। लेकिन स्थिति सामान्य होने के बावजूद अब तक इसे बहाल नहीं किया गया है। इचौली क्षेत्र के लिए लखनऊ जाने वाली यह एकमात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.