अयोध्या, अप्रैल 14 -- मवई, संवाददाता। रुदौली ब्लाक के ग्राम पंचायत इचौलिया में सरकारी धन से निर्मित अस्थायी गौ-आश्रय केंद्र लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। वर्ष- 2024 को गौशाला का लोकार्पण हुआ था, लेकिन अभी तक प्रयोग में नहीं लाया जा सका है और मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है। लगभग 11 लाख की लागत से इस परियोजना को मूर्त रूप मिला था और राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से लगभग चार लाख रुपए तथा मनरेगा से लगभग सात लाख खर्च होने के बावजूद अस्तित्व में नहीं आ सका है। गौशाला परिसर पूरी तरह उजड़ा है। इस लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के किसान भुगत रहे हैं। यह भी पढ़ें- गोशाला माडल के तौर पर विकसित करने की तैयारी शुरू ग्रामीणों के अनुसार छुट्टा गोवंश की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिन ढलते ही मवेशी सड़कों पर जमा हो जाते हैं जिससे हादसों का खतरा बना र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.