चक्रधरपुर, मार्च 30 -- बंदगांव: बंदगांव प्रखंड के चंपावा पंचायत के इचागुटु एवं रोडो गांव में पिछले पांच महीनों से सोलर आधारित जलमीनार खराब रहने के कारण ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट की समस्या उत्पन्न हो गईहै। भीषण गर्मी की दस्तक के बीच पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को एक बैठक आयोजित की। झामुमो नेता गोयरा रुगु की अध्यक्षता में हुई बैठक में ​ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थापित सोलर जलमीनार पिछले पांच महीनों से तकनीकी खराबी के कारण सफेद हाथी साबित हो रहा है। मरम्मत के अभाव में पाइप से पानी की एक बूंद भी नहीं टपक रही है। इसके कारण गांव की महिलाओं और बुजुर्गों को पानी के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों या असुरक्षित जल स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है।​झामुमो नेता गोयरा रुगु ने विभाग और प्रशासन से अविलंब जलमीनार की मरम्मत कराने की म...