हजारीबाग, जून 14 -- इचाक प्रतिनिधि प्रखंड के कुरहा गांव में संचालित दो आरा मिलों पर वन विभाग का छापामारी अभियान चला। रविवार को चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान मौजूद अधिकारियों के आदेश पर दोनों आरा मिलों को सील करते हुए, मिल के संचालक में प्रयुक्त होने वाले आवश्यक सामग्री और लकड़ी बोटा जब्त कर वन कर्मी साथ ले गए। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि आरा मील संचालकों के खिलाफ वन विभाग के कानून के तहत केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीएफओ ने फोन कर छापामारी की सूचना दिया था।जिसमें सहयोग के लिए थाना से पुलिस दल को भेजा गया था। छापामारी के क्रम में वन दर्जनों वनकर्मी तथा पुलिस बल के जवान शामिल थे। छापामारी की चर्चा इचाक में जहां जोरों पर है वहीं चोरी छिपे जंगल की ओट में सुनसान स्थान पर आरा मिल संचालित करने वाले लकड़ी तस...