इचाक में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद पर्व
हजारीबाग, मई 29 -- इचाक, प्रतिनिधि।त्याग, तपस्या और समर्पण का पर्व बकरीद गुरुवार को इचाक प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। पर्व को लेकर क्षेत्र की मस्जिदों को विशेष रंग-रोगन एवं विद्युत सज्जा से सजाया गया था। गुरुवार सुबह से ही मस्जिदों के पास नमाजियों की भीड़ जुटने लगी। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक दी। इसके बाद त्याग एवं समर्पण के प्रतीक स्वरूप बकरे की कुर्बानी दी गई। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर शिरनी का वितरण करते हुए बकरीद की मुबारकबाद दी। त्योहार को लेकर सभी मस्जिदों एवं चौक-चौराहों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और पूरे द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.