हजारीबाग, मई 5 -- इचाक, प्रतिनिधि। तीन दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर प्रखंड के पुराना इचाक गांव से भव्य जल यात्रा निकाली गई। जल यात्रा में 351 महिला, पुरुष एवं कन्याओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाजे-गाजे और जयकारों के बीच यात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर मुख्य बाजार मार्ग होते हुए सूर्य मंदिर तालाब पहुंची, जहां यज्ञाचार्य व पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजन कर कलश में जल भरवाया।इसके बाद श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ झूमते-नाचते यज्ञ मंडप लौटे, जहां कलश स्थापना की गई। मुख्य पुजारी सुरेश पासवान, सीता देवी, यमुना राम व मीना देवी ने पूजा संपन्न कराई, जबकि यज्ञाचार्य संतोष कुमार पांडे ने अनुष्ठान का संचालन किया।समिति यह भी पढ़ें- गोमिया में कलश शोभायात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ अध्यक्ष तुलसी राम व सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.