इचाक में कुएं में गिरने से दिव्यांग की मौत
हजारीबाग, मई 13 -- इचाक, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम दोई निवासी दिव्यांग फिरोज अंसारी (49 वर्ष) की मौत सोमवार रात कुएं में गिरने से हो गई। फिरोज के कुएं में गिरने से हुई मौत की जानकारी उसकी पत्नी सकीना खातून को मंगलवार सुबह खोजबीन के दौरान मिली। इसके बाद गांव में फिरोज की मौत की सूचना फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ कुएं के पास जुट गई। लोगों के सहयोग से मृतक फिरोज को कुएं से बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- पैनल की 5 खबरेंघटना का विवरण घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्रभु यादव के पुत्र की शादी का मंडवा रस्म हो रहा था, जहां खाना खाने के बाद फिरोज अपने घर के लिए निकला था। इसी दौरान घर के बगल स्थित अपने ही कुएं में गिर गया। रात में इसकी जानकारी घर वालों को नहीं हो सकी। परिजनों ने सोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.