इचाक में एसएसबी ने चलाया नशामुक्ति अभियान
चतरा, जून 24 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के इचाक गांव में इचाक आजीविका महिला संकुल स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में सशस्त्र सीमा बल 35वीं वाहिनी के 'डी' समवाय द्वारा नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट उत्तम कुमार पाल, उप निरीक्षक जडेजा जयदेव सिंह पोपट एवं एसएसबी के जवानों ने भाग लेकर नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराया तथा समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था को भी कमजोर करता है। कार्यक्रम में इचाक सीएलएफ की अध्यक्ष सरिता देवी, सचिव बबीता देवी, कोषाध्यक्ष रेखा देवी, सीसी संदीप कुमार, आईपीआरपी नितेश कुमार लोहरा, बीआरपी अजय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.