हजारीबाग, जून 8 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक पुलिस ने अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नींबू उर्फ निर्मल मेहता, दीपक कुमार मेहता, ग्राम गुंजा, गुड्डू कसेरा ग्राम करियातपुर शामिल है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध इचाक थाना में अलग-अलग मामले दर्ज किया गया था। तीनों कई माह से फरार चल रहे थे। जिसकी तलाश पुलिस को थी। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ एवं कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि फरार अभियुक्त...