हजारीबाग, मार्च 12 -- इचाक प्रतिनिधि इचाक पुलिस ने बंधुआ गांव के कुलेश्वर गिरी, चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुरुवार को भेज दिया। पुलिस के हत्थे चढ़ा कुलेश्वर गिरी द्वारा चुराए गए सामान को पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर बरामद कर लिया है। कुलेश्वर के खिलाफ इचाक थाना कांड संख्या 35/26 दर्ज किया गया था। जिसमें उसी गांव के गृहस्वामी ने कुलेश्वर पर घर का ताला तोड़कर कांसा पीतल के बर्तन, जेवर और नगदी चोरी कर लेने का आरोप लगाया था। कुलेश्वर ने चोरी की घटना को अंजाम आठ मार्च की रात अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिया था। पुलिस चोरी में शामिल अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि शेष नामजद चोरों को एक-दो दिन में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.