इचाक के फर्नीचर मिस्त्री की हैदराबाद में हार्ट अटैक से मौत
हजारीबाग, मई 26 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरियठ गांव निवासी तुलसी राणा (61) की हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वे हैदराबाद में फर्नीचर मिस्त्री के रूप में काम करते थे। उनके भतीजे मुरली राणा ने बताया कि 24 मई की सुबह तुलसी राणा काम के सिलसिले में साइट पर गए थे। काम शुरू करने के कुछ देर बाद उन्हें अचानक चक्कर आया और वे अचेत होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी राधा देवी, बेटी रुबी कुमारी, प्रियंका कुमारी व ज्योति कुमारी तथा पुत्र संजीत राणा और बहू का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- बेलदौर: मजदूर का शव घर आते ही परिजनों में पसरा मातम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.