इचाक के निशांत का राष्ट्रीय रेसलर में चयन लोगो में खुशी
हजारीबाग, जून 23 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। इचाक प्रखंड के सिझुआ गांव निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी निशांत कुमार राणा का 48 वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए चयन होने पर झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर मेहता ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि रांची में आयोजित राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में निशांत ने अंडर 18 वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर झारखंड से राष्ट्रीय टीम में उनका चयन किया गया है। बटेश्वर मेहता ने कहा कि निशांत आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से न केवल सिझुआ गांव बल्कि पूरे इचाक प्रखंड और हजारीबाग जिले का नाम रोशन हुआ है। बटेश्वर मेहता ने कहा कि निशांत कुमार राणा ने अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.