इचाक के दरिया वन की आंगनबाड़ी सेविका की मौत से दरिया में शोक
हजारीबाग, जुलाई 2 -- इचाक प्रतिनिधि । प्रखंड के दरिया वन आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका लीलावती देवी 57 वर्ष की मौत बुधवार शाम को हो गया। सेविका की मौत से प्रखंड सेविका संघ और दरिया गांव में शोक व्याप्त है। मृतका के बड़े पुत्र राजेश कुमार मेहता ने बताया कि बुधवार को सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ।जिसके बाद उन्हें तत्काल हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने रांची ले जाने की सलाह दी। रांची जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कर ही रहे थे।इसी बीच मां ने दम तोड़ दिया। मृतिका का अग्नि संस्कार गुरुवार को 11 बजे दरिया मुक्तिधाम पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.