रामगढ़, मई 3 -- केदला, निज प्रतिनिधि। इचाकडीह मंडा टांड़ में रविवार को ग्रामीणों की एक बैठक मुखिया रमेश राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से इचाकडीह मंडा मेला के तिथि में बदलाव करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में मेला समिति के सचिव जगदिश रजवार ने बताया के इचाकडीह के मुख्य पुजारी बिनोद रजवार के चाचा रामेश्वर रजवार का निधन हो गया है। जिसे लेकर तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह मेला सात मई की जगह 16 मई की रात्री में आयोजित किया जाएगा।मंडा पूजा का शुभारंभ 15 मई को शिव भक्तों का प्रवेश, 16 मई को उपवास एवं रात्री में मिना बाजार, मेला के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं 17 मई की सुबह फूलकुंदी एवं वनस झुला का आयोजन किया जाएगा। पूजा को संपन्न कराने का कार्य आचार्य ललन बाबा कराएंगे। बैठक में मुख्य रुप से सिताराम रजवार, द्व...