रामगढ़, दिसम्बर 29 -- केदला, निज प्रतिनिधि। इचाकडीह गांव के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से सोमवार को केदला प्रबंधन को 11 सूत्री मांग पत्र सौपा। मांग पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि दशकों पूर्व सीसीएल प्रबंधन ने इचाकडीह के ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहण किया है। लेकिन उन्हें नौकरी एवं मुआवजा के बदले झुठा आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। स्थानीय ग्रामीणों के वैकल्पिक रोजगार के लिए झारखंड और केदला में रोड सेल चालू किया गया था। झारखंड नहीं के बराबर चल रहा है वहीं केदला रोड सेल वर्षों से बंद पड़ा है। केदला में आउटसोर्सिंग का काम चल रहा है। लेकिन आउटसोर्सिंग में इचाकडीह के ग्रामीणों को नहीं रखा गया है। वहीं एक नई कंपनी एमडीओ मोड़ में केबीपी परियोजना में काम कर रही है। इस कंपनी के अधिकारियों ने जब बैठक किया तो ग्रामीणों से कहा था कि आप परियोज...