खगडि़या, मई 17 -- अलौली। एक प्रतिनिधि। खगड़िया अलौली पथ के इचरूआ के निकट बीती रात्रि एक वाहन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सहसी गांव के रहने वाले राज कुमार के रूप में की गई है। इधर स्थानीय वार्ड सदस्य ने बताया कि राज कुमार बीती रात्रि घर से कहीं गंत्व्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान इचरूआ के निकट एक अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। जिससे युवक की मौत हो गई। हालांकि परिजनों को इसकी सूचना अहले सुबह मिली। इधरपुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...