नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी के अंबेडकर सेंटर में आयोजित क्षेत्रीय कार्यालयों के छात्रों के डिग्री समारोह में द्वारका केंद्र से एमएससी एन्वायरमेंटल साइंस की पढ़ाई पूरे करने वाले मनोज कुमार श्रीवास्तव को डिग्री और पदक प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा उन्होंने 69.8 फीसद अंकों से उत्तीर्ण की थी। वह वर्तमान में मर्चेंट नेवी में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मैंने यह परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण की थी लेकिन डिग्री अब प्रदान की गई।इस अवसर पर कई अन्य 60 की आयु पूरी करने वालों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...