इग्यारदेवी पीएचसी में सीएमओ का औचक निरीक्षण
पिथौरागढ़, जुलाई 21 -- संतोष, पिथौरागढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस चुफाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इग्यारदेवी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, वार्डों की व्यवस्था, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कर चिकित्सकों और कर्मचारियों को समयपालन के सख्त निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सभी कर्मियों का समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहना अनिवार्य है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम को रोस्टर के अनुसार कार्य करने व गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसवपूर्व जांच बढ़ाने के लिए प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.