दुमका, जुलाई 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक शिक्षार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र 3604, एस.पी. कॉलेज दुमका के अंतर्गत बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रतिष्ठा एवं सामान्य पाठ्यक्रमों के साथ-साथ स्नातकोत्तर में हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र और अंग्रेजी विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है। इसके अलावे पीजीडीआरडी, डिप्लोमा और विभिन्न सर्टिफिकेट कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. पूनम बिंझा ने बताया कि एससी वर्ग के छात्रों के लिए बीए सामान्य और बीकॉम पाठ्यक्रमों में नामांकन पूरी तरह ...