नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए अपने एमबीए प्रोग्राम में दाखिले की घोषणा की है। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसओएमएस) की ओर से ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में इस कोर्स का संचालन किया जाता है। इग्नू का कहना है कि यह कोर्स एआईसीटीई मान्यता प्राप्त पोस्टग्रेजुएट डिग्री है। इस कोर्स की अवधि 2 वर्ष है। इसमें वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिसने पास कम से कम 3 साल की अवधि की बैचलर डिग्री है और उसमें न्यूनतम 50 फीसद अंक प्राप्त किए हैं। जबकि आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए यह 45 फीसद है। अधिक जानकारी www.ignou.ac.in/schools/programme/MBA से प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.