इग्नू सेंटर में जांच करने पहुंचे अधिकारी
गिरडीह, जुलाई 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज में संचालित इग्नू स्टडी सेंटर 3607 में वित्तीय अनियमितता की शिकायत अभाविप ने दिल्ली स्थित इग्नू के कुलपति को की थी। शिकायत के आलोक में रीजनल सेंटर देवघर से जांच अधिकारी रविवार को गिरिडीह कॉलेज पहुंचे। जांच अधिकारी ने पूरे दिन स्टडी सेंटर के दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच के दौरान कॉलेज परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। जांच अधिकारी ने इस संदर्भ में किसी से कोई बात नहीं की। जानकारी के अनुसार जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट रीजनल सेंटर के माध्यम से दिल्ली मुख्यालय भेजी जाएगी। वहीं से आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.