हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र आरएन कॉलेज हाजीपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में संचालित जून 2026 सत्रांत परीक्षा का शनिवार को इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ई. कृष्णा राव एवं सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. नीलू शर्मा ने परीक्षा का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। इग्नू की यह सत्रांत परीक्षा 01 जून से प्रारंभ है और यह 21 जुलाई तक संचालित होगी। निरीक्षण के दौरान इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ई.कृष्णा राव एवं सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. नीलू शर्मा ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, परीक्षा संचालन की प्रक्रिया एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। आरएन कॉलेज के प्राचार्य सह इग्नू अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो. (डॉ.) विनोद मंडल ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित करने...