इग्नू में 31 अगस्त तक होंगे प्रवेश
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू के अध्ययन केंद्र सीजीएन पीजी कॉलेज के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र पर बीए बीकॉम और एमए में हिंदी अंग्रेजी समाजशास्त्र राजनीति शास्त्र इतिहास व ग्रामीण विकास सहित विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इग्नू की दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था उन विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी है जो नियमित रूप से कॉलेज नहीं जा सकते। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है और विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- इग्नू में दाखिले को 31 तक करें आवेदन विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.