बरेली, सितम्बर 5 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन तिथि फिर बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 15 सितंबर तक इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इग्नू ने पहले से अध्यनरत छात्रों के लिए इस बार पुन: पंजीकरण को लेकर नया नियम लागू किया है। जो विद्यार्थी अगले सेमेस्टर या अगले वर्ष में प्रवेश लेना चाहते हैं और निर्धारित समय के अंदर पुन: पंजीकरण नहीं कर पाए हैं उन्हें अब 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह अतिरिक्त शुल्क केवल देरी से री-रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगा। नए छात्रों के लिए आवेदन करने पर इस अवधि में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- इग्नू में नामांकन की तिथि 15 सितम्बर तक बढ़ी बरेली कॉलेज स्थित इग्नू अध्यन केंद्र की समन्वयक...