इग्नू में 15 सितंबर तक बढ़ी प्रवेश एवं पंजीकरण की तिथि
रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- खटीमा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश और पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी है। ऑनलाइन एवं ओडीएल दोनों माध्यमों में प्रमाणपत्र आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर नए प्रवेश के लिए विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। खटीमा इग्नू प्रभारी डॉक्टर फखरुद्दीन राही ने बताया कि ओडीएल माध्यम में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ignouadmission.samarth.edu.in तथा ऑनलाइन माध्यम में प्रवेश के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जुलाई 2026 सत्र में ऑनलाइन एवं ओडीएल दोनों माध्यमों के सभी कार्यक्रमों में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- इग्नू जुलाई 2026 सत्र में फ्रेश एडमिशन एवं री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.