इग्नू में 15 जुलाई तक नामांकन
गिरडीह, जून 11 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। आदर्श कॉलेज राजधनवार इग्नू सेंटर में जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन जारी है। नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। आदर्श कॉलेज राजधनवार इग्नू सेंटर का सेंटर कोड 87020 है। इग्नू समन्वयक प्रो हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि इग्नू सेंटर में वाणिज्य, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी, अंग्रेज़ी और भूगोल समेत सभी विषयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक अपना नामांकन करवा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.