नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए प्रोजेक्ट, शोध-प्रबंध, इंटर्नशिप और फील्ड वर्क की रिपोर्ट ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्रोजेक्ट प्रबंधन प्रणाली (ओपीएमएस) पोर्टल शुरू किया है। रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।विश्वविद्यालय के छात्र मूल्यांकन प्रभाग की अधिसूचना के अनुसार, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन कार्यक्रमों के पात्र छात्र अपने इग्नू समर्थ खाते के माध्यम से लॉग इन कर रिपोर्ट अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जाना होगा।इग्नू ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने अपने...