इग्नू में प्रवेश 16 तक
कुशीनगर, अगस्त 4 -- कुशीनगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 16 अगस्त तक निर्धारित है। उक्त जानकारी बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर गौरव तिवारी ने दी। समन्यवक ने बताया कि किसी भी उम्र का व्यक्ति जो शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति का इच्छुक है और उसे अपनी पिछली डिग्री लिए चाहें जितने भी वर्ष हो गए हों वह इग्नू में प्रवेश ले सकता है। इसमें परीक्षाएं वार्षिक होती हैं। इसलिए विद्यार्थियों को वर्ष में परीक्षा के लिए सेमेस्टर परीक्षा के जैसे दो बार समय नहीं निकालना पड़ता। यह भी पढ़ें- इग्नू में नामांकन की तिथि 16 अगस्त तक बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.