महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में अध्ययन केंद्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़कर 26 अप्रैल हो गई है।प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा और समन्वयक डॉ. विजय आनंद मिश्रा ने बताया कि इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन केन्द्र जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में स्नातक कला, स्नातक पर्यटन, स्नातकोत्तर शिक्षा शास्त्र और प्राचीन इतिहास, स्नातकोत्तर संस्कृत कोर्सेस में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 26 अप्रैल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इग्नू में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर या इग्नू के साइट पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.