महाराजगंज, फरवरी 18 -- महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में स्थापित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के केंद्र संख्या 48064 में बीए स्नातक, पर्यटन में स्नातक, शिक्षा शास्त्र और संस्कृत में परास्नातक, प्राचीन इतिहास में स्नातक में आनलाइन प्रवेश की तिथि 28 फरवरी हो गई है। कालेज के इग्नू समन्वयक डॉ. विजय आनंद मिश्र ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी इस तिथि तक अपना प्रवेश लेकर सभी प्रपत्रों की हार्डकॉपी कालेज के पते पर भेजें। इन कोर्सेज में इग्नू की साइट पर प्रवेश लिया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...