वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। इग्नू के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ा कर 26 अप्रैल कर दी गई है। यह प्रवेश का अंतिम मौका है। यूपी कॉलेज परिसर स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रो. संजय कुमार शाही ने बताया कि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, नियमित कोर्स या नौकरी के साथ इग्नू में एक कोर्स से डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एक ऑनलाइन और एक नियमित कोर्स में एक साथ डिग्री ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : 26 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के भर सकते हैं ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र यह भी पढ़ें- IGNOU June TEE 2026: इग्नू ने बढ़ाई जून 2026 परीक्षा फॉर्म की तारीख; 26 अप्रैल तक बिना लेट फीस करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...