इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तक बढ़ी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- गोला गोकर्णनाथ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गई है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी इग्नू अध्ययन केंद्र-27131, सीजीएन पीजी कॉलेज में विभिन्न स्नातक, परास्नातक, प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। अध्ययन केंद्र में बीए, बीकॉम, एमए (हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, ग्रामीण विकास आदि) के साथ छह माह के विभिन्न प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम और एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इनमें आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, अनुवाद, खाद्य एवं पोषण आदि पाठ्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू में जुलाई और जनवरी, दो सत्रों में प्रवेश प्रक्रिया होती है। यह भी पढ़ें- पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.