बरेली, अप्रैल 5 -- बरेली। इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल तक कर दी गई है। अध्ययनरत छात्रों के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि को भी 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। बरेली कॉलेज स्थित इग्नू केंद्र की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि तमाम छात्रों ने तकनीकी समस्याओं व व्यावहारिक कारणों से समय पर आवेदन एवं असाइनमेंट जमा न कर पाने के कारण समस्याएं बताई थीं। उनकी इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रवेश के लिए यह तिथि मात्र वार्षिक परीक्षा वाले पाठ्यक्रमों के लिए बढ़ाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...