नैनीताल, जुलाई 21 -- नैनीताल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई सत्र के लिए फ्रेश एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बदलकर 31 जुलाई कर दी है। डीएसबी परिसर स्थित इग्नू केंद्र की समन्वयक प्रो. चंद्रकला रावत के अनुसार, ओडीएल और ऑनलाइन मोड के विद्यार्थियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए छात्रों से आधिकारिक पोर्टल पर समय से आवेदन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 31 जुलाई तक बढ़ी इग्नू जुलाई सत्र प्रवेश की अंतिम तिथि यह भी पढ़ें- इग्नू में 31 जुलाई तक ले सकेंगे प्रवेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...