इग्नू में प्रवेश एवं पुन: पंजीकरण 28 फरवरी तक
दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश के लिए सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन एवं दूरस्थ माध्यम से नामांकन तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के द्वितीय या तृतीय वर्ष में पुन:पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक विस्तारित कर दी गई है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संतन कुमार राम ने बताया कि शिक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर इच्छानुसार पाठ्यक्रमों का चयन कर नामांकन करवा सकते हैं। वैसे छात्र-छात्राएं जो स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के द्वितीय या तृतीय वर्ष में पुन: पंजीकरण के लिए अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना पुन: पंजीकरण 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 28 फरवरी तक सुनिश्चित करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.