दरभंगा, जून 4 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई 2026 सत्र के लिए सभी कार्यक्रमों में ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा माध्यम (ओडीएल) में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. शालिनी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपने इच्छित कार्यक्रम/पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, दरभंगा के अंतर्गत उत्तर बिहार के 10 जिले सम्मिलित हैं। प्रत्येक जिले में कम से कम एक अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया है। यह भी पढ़ें- इग्नू में नामांकन के लिए आवेदन 15 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार नामांकन के लिए समीपवर्ती अध्ययन केंद्र का चयन कर सकत...