इग्नू में नामांकन की तिथि 13 अक्टूबर तक बढ़ी
गुमला, अक्टूबर 2 -- गुमला। कार्तिक उरांव महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र-3606 में नए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गई है। इससे नियमित कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाने वाले विद्यार्थियों और नौकरी-रोजगार के साथ पढ़ाई जारी रखने वाले युवाओं को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। अध्ययन केंद्र के समन्वयक ने बताया कि दिसंबर 2026 टर्म एंड परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म सात अक्टूबर तक भरा जा सकता है। वहीं, आठ से 15 अक्टूबर तक 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा होगा। ओडीएल और ऑनलाइन दोनों कार्यक्रमों के विद्यार्थियों को निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म भरने की अपील की गई है। अध्ययन केंद्र ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना नामांकन और परीक्षा फॉर्म की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.